फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर युवती की मौत

रायबरेली के लालगंज में उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड पर चक पंचम गांव के पास रेलवे ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे हुई। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रायबरेली से लालगंज की ओर जा रही शटल ट्रेन की चपेट में युवती आ गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी और जीआरपी व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया। इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब 4 बजे एक युवती काला दुपट्टा ओढ़े नंगे पैर गांव के आसपास रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रही थी। पहनावे से मुस्लिम बिरादरी की लग रही थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हादसे में जान गंवाने वाली युवती वही हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें