फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समाधान दिवस में फरियादियों ने लगाई फरियाद , कुल 11 शिकायतें आईं

खीरों (रायबरेली)। खीरों थाने में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आईं। इनमें अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित रहे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतें निस्तारित नहीं हो सकीं। खीरों कस्बा निवासी इंद्रावती ने गांव के राजेश सोनी पर खेत में खड़े पेड़ों को लेकर विवाद की शिकायत की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का मौके पर निस्तारण करा दिया। वहीं फिरोजाबाद मजरे खीरों निवासी वृद्धा विद्यावती ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पति और पुत्र की मौत हो चुकी है और वह घर में अकेली रहती हैं। आरोप लगाया कि पड़ोसी सूर्यपाल और उनका पुत्र बहादुर उनकी भूमिधरी जमीन पर एक ट्राली राबिस डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा खीरों कस्बा निवासी विमलेश साहू ने पड़ोसी आशीष पर जमीन पर अवैध कब्जा करने और दुकनहा निवासी राजेंद्र ने गांव के कमलाकांत पर भूमिधरी जमीन को लेकर विवाद करने का आरोप लगाया। अन्य शिकायतें भी राजस्व से संबंधित होने के कारण उनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, लेखपाल जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, आलोक सिंह और दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें