फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में नुकसान होने के कारण किसानों ने मिर्च की खेती से मोड़ा मुंह

रायबरेली में मिर्च की खेती करने वाले किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि मिर्च की खेती का रकबा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। मिर्च की खेती करने वाले किसानों की संख्या साल दर साल घटती जा रही है। स्थानीय किसान बताते हैं कि एक दौर ऐसा था जब मिर्च की खेती के लिए पूरे प्रदेश में सतांव की मिर्च की अलग पहचान थी। सतांव व गुरुबक्सगंज के बीच में उपमंडी स्थल का भूमिपूजन लगभग दो वर्ष पहले राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया गया था। यहां पर उपमंडी भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक इसका लोकार्पण नहीं होने से बंद है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरुबक्सगंज लाला गुप्ता ने सरकार से मंडी शुरू कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें