फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में महिलाओं से संवाद को लेकर लालगंज में उत्साह

नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है। दोपहर से ही बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगीं। कई महिलाएं राहुल गांधी से सीधे मुलाकात और संवाद को लेकर उत्साहित दिखीं। महिलाओं का कहना है कि वह अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के सामने रखेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। जगह जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार राहुल गांधी के करीब साढ़े तीन बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें