फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में खेतों के बाद गांव किनारे तक पहुंचा पानी, निकला दूभर

शिवगढ़ ड्रेन उफनाने से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। खेतों में पानी भरने के बाद अब कबीरदान व कोडरी गांव किनारे तक पहुंच गया है। गांव की गलियां जलमग्न हैं। इससे आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शारदा सहायक खंड-28 हैदरगढ़ की शिवगढ़ ड्रेन की सफाई में महज खानापूर्ति की गई। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। चार दिन पहले ड्रेन का पानी खेतों में भरने से धान की फसल डूब गई थी। इससे किसान संभल नहीं पाए थे कि दो दिन पहले फिर बारिश होने से अब पानी आबादी की तरफ बढ़ने लगा है। हाल यह है कि कबीरदान और कोडरी गांव किनारे तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीण शिवा यादव, जगदीश, सुनील यादव, धर्मराज, बाबूराम कुमार, श्यामलाल, दुर्गा प्रसाद, उमेश कुमार, उमाकांत, अवधेश कुमार, संदीप कुमार ने बताया कि खेतों में पानी भरने के बाद अब गांवों की ओर बढ़ रहा। लोगों को चिंता है कि यदि और बारिश हुई, तो पानी घरों में घुस जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ड्रेन की ठीक से सफाई कराई गई होती, तो जलभराव की नौबत न आती। गांव के रास्तों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। महराजगंज एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि राजस्व टीम लगा दी गई है। तहसीलदार ने भी स्थलीय निरीक्षण किया है। जहां-जहां जलभराव है, वहां टीम पहुंच कर हर संभव मदद कर रही है। किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें