गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे खाले में शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से हुई कहासुनी से गुस्साए पति ने उसे डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। फरार हो गया,सुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे खाले मजरे बथुवा खास निवासी अमरनाथ पुत्र स्व पीतांबर ईंट भट्टे में मजदूरी करता है शुक्रवार की रात वह घर पर मौजूद था किसी बात को लेकर उसका पत्नी रीना (38) से विवाद हुआ और उसने डंडे से पीट पीटकर उसको मौत मार डाला।