रायबरेली ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद सांसद राहुल गांधी दिशा की बैठक में पहुंचे। जिस तरह से राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया था, उससे बैठक में गहमागहमी होने की संभावना है। वहीं सांसद प्रशासनिक अधिकारियों से पूर्व की बैठक के कार्यों की पूर्ति के साथ जिला अस्पताल में आईसीयू शुरू न होने पर भी सवाल कर सकते हैं। अपने दौरे में राहुल गांधी ने पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। वोट चोर गद्दी छोड़ के मुद्दे को भी सांसद ने रायबरेली में उछाला है। उनका कहना है कि इस मुद्दे को आने वाले दिनों में कई चरणों में लोगों के सामने रखा जाएगा। लोगों को सच्चाई मालूम चलेगी।