फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: प्रधान के घर पर की गई फायरिंग, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध

कमरे में सो रहे ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के इरादे से घर पर फायरिंग की गई। इससे कमरे की खिड़की का शीशा टूट गया। प्रधान ने रात में ही सूचना पुलिस को दी। बांसी परान ग्राम प्रधान दीपू सिंह उर्फ दीपेंद्र बहादुर सिंह कमरे में सो रहे थे रात लगभग 11:30 बजे फायरिंग की आवाज आई। नींद खुली तो देखा खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कांच के टुकड़े फैले हुए थे। बाहर निकलकर देखा तो हमलावर भागते हुए दिखाई दिए। दीपेंद्र सिंह ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। रात ही में गदागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बुधवार सुबह ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह की तरफ से मामले की तहरीर दी गई जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी गदागंज बालेंदु गौतम ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा फायरिंग की सूचना दी गई थी। जांच पड़ताल की गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें