फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालिका झुलसी, ग्रामीणों में आक्रोश

बरौला गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक बालिका हाईटेंशन लाइन के नीचे लटक रहे तारों के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय किशोरी धान की बेडन लेकर जा रहे लोडर में बैठकर खेत जा रही थी । परिजनों के साथ आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान पूर्व में कई बार शिकायत करने के बाद भी लाइन के नीचे लटक रहे तारो को नहीं ठीक करने का आरोप लगाया। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि आठ माह पूर्व शासन द्वारा लाइनों में लटक रहे तारो के स्थान पर पोल लगाने, सड़क पार करने वाली लाइनों के नीचे गार्डिंग बनाने, टूटे क्रॉस आर्म व इंसुलेटर बदलने के लिए 23 लाख रुपये की योजना के सापेक्ष सामान आ गया है, लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था ने कोई कार्य नहीं कराया। नाराज ग्रामीणों ने खीरों रायबरेली मार्ग बसहा नाला पुल के पास सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खीरो संतोष सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को समझबुझाकर 20 मिनट बाद जाम खुलवाया । इसके बाद सभी ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र खीरो पहुंचकर वहां धरना प्रदर्शन करने लगे । जहां पर पुलिस ने उन्हें कार्यवाही किए जाने का आश्वासन देकर शांत कराया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण शांत होकर उपकेंद्र में जमे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें