फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: बकरीद की तैयारी पूरी, प्रशासन की गाइडलाइन का होगा पालन

बकरीद की तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। यह पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसलिए शहर के सभी प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। कस्बों में भी ईदगाहों के बाहर सफाई करा दी गई। साथ ही प्रशासन के निर्देश के अनुरूप कुर्बानी दी जाएगी। वहीं इस त्योहार के प्रमुख पकवान सेंवई की खरीदारी ज्यादा हो रही है, वहीं कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री भी अच्छी होने लगी है। ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी जरूरी इंतजाम कराए जा रहे हैं, ताकि नमाज के लिए आने वाले लोगों की भीड़ से कोई अव्यवस्था न होने पाए। बकरीद के त्योहार के मद्देनजर कहारों का अड्डा और उसके आसपास के मोहल्लों में खास रौनक दिख रही है। इसी तरह परशदेपुर, नसीराबाद मुस्लिम बहुल इलाके में काफी चहल-पहल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें