रायबरेली जिले में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। लालगंज, नसीराबाद, परशदेपुर, शहर के ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा की गई। गदागंज क्षेत्र के धमधमा, जलालपुर धई, मतीनगंज, कजियाना, दाऊद पुर गड़ई, कुरौली बुधकर, सहित अन्य गांवो में आज ईद गाह में ईद उलअजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई और देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। मौलाना मो फारुख ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़कर पूरे देश के लिए हक में दुआएं मांगी और शांतिपूर्ण तरीके से कुर्बानी करने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोबिन अंसारी, पूर्व प्रधान मोहम्मद अमीन, सरताज अली, मेराज अली, निजाम अली, मेराजुल हसन फारूकी, मोहम्मद अकबर जाहिद, कोटेदार मंसूर अली मौजूद रहे।