कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार से पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शुरू होगी। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने परीक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दूसरे दिन जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में यह आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्र पर पहुंचेंगे। वे अभ्यर्थियों की तलाशी और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा देकर आए परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर सरल है। उम्मीद है कि नियुक्ति हो जाएगी। भीषण गर्मी होने के कारण परीक्षार्थी परेशान भी दिखे। हालांकि पीने के पानी, कूलिंग सेंटर और छांव के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।