सरेनी (रायबरेली)। लाल बहादुर शास्त्री शहीद इंटर कॉलेज में छात्राओं को प्रतिदिन खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। अलग अलग कक्षाओं के लिए खेल का समय तय है। छात्राएं बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों में हिस्सा लेती हैं। छात्रा कृतिका तिवारी ने बताया कि विद्यालय में रोज खेल का आयोजन होता है। वह खेल मैदान में वॉलीबॉल, बैडमिंटन और अन्य खेलों का अभ्यास करती हैं। छात्रा विद्या देवी ने बताया कि खेल शिक्षिका नियमित रूप से अभ्यास कराती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की वॉलीबॉल टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता भाग ले चुकी है। खेल शिक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि छात्राएं पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लेती हैं। विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हॉकी और फुटबॉल के लिए पर्याप्त मैदान है। जो विद्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर है विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताएं खेलकूद मैदान में संपन्न कराई जाती हैं।