काशी नगरी की तर्ज पर हुई गंगा आरती संग मंगलवार से प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू हो गया। गंगाघाटों पर हर तरफ आस्था का सैलाब दिख रहा है। परिवार संग आए लोग घाट के किनारे भजन-कीर्तन में लीन हैं। दूधिया रोशनी का नजारा देखकर यही लग रहा था मानो हम काशी में मौजूद हैं। विभिन्न गंगाघाटों पर बुधवार को पांच लाख से ज्यादा श्रद्वालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला समेत अन्य घाटों पर श्रद्वालुओं की भीड़ से रौनक बढ़ गई है। डलमऊ के वीआईपी घाट पर डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ.यशवीर सिंह ने विधि-विधान के साथ गंगा आरती करके कार्तिक मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेला महोत्सव स्थल का हवन-पूजन कर शुभारंभ किया