फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों के लिए आफत बनी बेमौसम बारिश, गेहूं के गट्ठर भीग गए

रायबरेली जिले में मंगलवार रात आंधी के साथ बारिश हुई। इससे किसानों पर आफत आ गई है। गेहूं की कटान रुक गई है तो साथ ही गेहूं के गट्ठर भीग गए हैं। हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां, कक्केपुर, भटसरा, कोटवा मोहम्मदाबाद, मझिगवां, बारी गोहन्ना सहित में आंधी और बारिश ने सबसे अधिक प्रभाव दिखाया है। मंगलवार कि रात अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई। इस प्राकृतिक मार ने खासकर गेहूं फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। वहीं खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। फसल भीगने से किसानों को दोहरी मेहनत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें