फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली के हुड़दंग में युवक के सिर पर बीयर की बोतल से वार, हालत गंभीर

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के रानीपुर गांव में होली के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। रंग खेलने के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी लवकुश पुत्र वंशबहादुर साथियों के साथ रंग खेल रहे थे। इसी दौरान आपस में मारपीट हो गईं। घायल के परिजनों के मुताबिक गांव में होली की फाग चल रही थी। इसी दौरान कहासुनी के बीच गांव के ही एक युवक ने अचानक बीयर की बोतल से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। वार इतना तेज था कि लवकुश मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन फौरन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर घायल के तीमारदारों ने आक्रोश जताया। कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। अस्पताल में तैनात गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें