फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घरेलू विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग पिता को किया घायल

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुड़वल गांव में मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद के बीच एक बेटे ने अपने 76 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव निवासी रामकुमार (76) ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। वह मझले बेटे के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राम सुमेर आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से वह काफी नाराज था। आरोप है कि मंगलवार शाम वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बड़ा बेटा और उसका परिवार खेत में था। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें