नई दिल्ली स्टेशन की घटना के बाद यूपी के रायबरेली में रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है। जीआरपी और आरपीएफ स्टेशन की हर जगह से निगरानी कर रही है। वहीं रविवार को अवकाश होने के कारण प्रयागराज रूट की ट्रेनों में बहुत भीड़ रही। यात्रियों को सफर करने में धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। बोगी का गेट ना खुलने से हंगामा हुआ। दोपहर में डीएम हर्षिता माथुर ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बछरावां और ऊंचाहार में भी स्टेशनों पर भीड़ के साथ ट्रेन पर चढ़ने को लेकर अफरातफरी कि माहौल रहा।