अमावां। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को अमावां ब्लॉक कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया गया। भाजपा विधायक अदिति सिंह की पहल पर जनकल्याण शिविर भी लगा। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना था। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई विभागों के स्टॉल लगे थे। वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास जैसी समस्याओं का समाधान हुआ। जरूरतमंदों को 150 साइकिल, 20 सिलाई मशीन और ट्राईसाइकिल बांटी गईं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर को जनसमस्याओं के समाधान की उपयोगी पहल बताया।