रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 27 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। दोनों घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना बिंदा सिंह का पुरवा गांव में हुई। गांव निवासी चंद्रदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर जीने के रास्ते घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे दीवान बेड, बेड बक्सा और आलमारी का लाकर तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट ले गए। चोरी हुए सामान में एक मंगलसूत्र, एक सोने का हार, सोने के कंगन, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सुई-धागा, एक जोड़ी झाला, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, चांदी की कटोरी, गिलास और चम्मच शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों का चांदी का चूड़ा, चांदी की चेन, ताबीज और पेंडल भी चोरी हो गए। चोर बच्चों के गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपये और पांच हजार रुपये नगद भी उठा ले गए।