फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सूने मकान का ताला तोड़ पांच लाख के जेवर समेट ले गए चोर

रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुआंवा गांव में चोरों ने सूने पड़े मकान को निशाना बनाया। मेनगेट और कमरों के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना 15 जुलाई की रात की बताई जा रही है। पीड़ित दल बहादुर यादव ने बताया कि मकान में उनका बड़ा बेटा राघव और बहू रहते हैं। घटना के समय दोनों रिश्तेदारी में गए थे। वह स्वयं गांव स्थित अपने दूसरे घर पर थे। बुधवार सुबह खेत जाते समय उनकी नजर मकान के टूटे हुए मुख्य गेट पर पड़ी। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी और बख्शों में रखे जेवरात गायब मिले। बताया कि उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि बेटा और बहू के लौटने के बाद ही चोरी हुए जेवरात और अन्य सामान का सही आकलन हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें