फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक दिन का बिल आया 42,434, सुधार के लिए चक्कर लगी रही पीड़िता

रायबरेली में खीरो क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए सर्वर परेशानी का सबब बन रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने व जमा करते समय सर्वर की कमी से लंबी लाइनों में लगने के बाद भी बिल नहीं जमा होने से नाराज उपभोक्ता घर वापस जाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने वाले बिल संसोधन कराने व बिल जमा करते समय आ रही सर्वर की दिक्कत को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र खीरो में बिल में संसोधन कराने पहुंची लक्ष्मी खेड़ा की अनीता ने बताया कि मैंने अपने घर मे लगे मीटर के जम्प करने की शिकायत करते हुए चेक मीटर लगवाने की मांग कर उसका शुल्क जमा कर दिया। विभाग ने बिना चेक मीटर लगाए मेरा मीटर बदल दिया। इसके बाद बीती 22 नवम्बर को हमारे रजिस्टर्ड मोबाइल में 8507.81 रुपये के बिल का मैसेज आया। लेकिन, अगले दिन 23 नवम्बर को पुनः हमारे पास 52942 रुपये बकाए का मैसेज आ गया। तब से मैं अपना बिल ठीक कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रही हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें