फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में कमिश्नर को कई पटलों पर अपडेट नहीं मिले रजिस्टर

लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को रायबरेली में कलेक्ट्रेट में संयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्हें कई पटलों पर रजिस्टर अपडेट नहीं मिले। संबंधितों को चेताते हुए तत्काल काम को पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति व शिकायत निस्तारण की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सबसे पहले संयुक्त कार्यालय में राजस्व सहायक (प्रथम), न्याय सहायक (द्वितीय), शिकायत प्रकोष्ठ, न्याय सहायक (द्वितीय), लेखाकार, डीएलआरसी, स्थापना, आंग्ल अभिलेखागार, डिस्पैच पटल का निरीक्षण किया। कार्मिकों की सेवा पुस्तिका को भी देखा। मंडलायुक्त ने पटलों के निरीक्षण में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों व पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक प्रकार करें। शासनादेशों को गाइट फाइल में रखें। शस्त्र अनुभाग के निरीक्षण में मंडलायुक्त ने कहा कि शस्त्र वरासत संबंधी सभी पत्रावलियों की जांच कराएं। शस्त्र नवीनीकरण की प्रक्रिया समय से पूरी कराएं। उन्होंने कहा कि सभी पत्रावलियों का डिजिटलीकरण कराए और डिजिटलीकरण से न केवल प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयों के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। शत प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम हर्षिता माथुर, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एडीएम (न्यायिक) विशाल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें