फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

रायबरेली में जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचौली गांव में रविवार को नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की हमलावरों धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुजुर्ग का शव झोपड़ी के पास मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पालकीहार निवासी राम लखन पासी (60) पुत्र चितई नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। वह झोपड़ी के पास स्थित मंदिर में सेवादारी भी करते थे। रविवार को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी रवि कुमार पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत कई पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें