फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीटा, पांच लोग घायल

रायबरेली में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गदागंज क्षेत्र के देवगनपुर मजरे धूता गांव की है। गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्र इंद्र कुमार ने शुक्रवार को थाने में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि सहन की भूमि पर विपक्षी जबरन घूरा डाल रहे थे। जबकि, उक्त प्रकरण में न्यायालय से स्टे आदेश भी दिया है। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को घूरा डालने का विरोध किया तो आठ लोगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अखिलेश को बचाने दौड़ी उनकी मां रमराजा, भाभी स्मिता, बहन लक्ष्मी व रंजना को भी पीटा। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां अखिलेश और रमराजा की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर संयोजित यादव, राघवेंद्र यादव, अमित, छिटटू, बसंत व तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें