फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गेहूं क्रय केंद्रों पर बढ़ रही किसानों की भीड़

रायबरेली में सतांव विकास क्षेत्र में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। कोरिहर बी-पैक्स साधन सहकारी समिति लिमिटेड पर सरकार की तरफ से निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल पर गेहूं की खरीद की जा रही है। अभी तक यहां 700 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। साधन सहकारी समिति कोरिहर के सचिव हरिमोहन सिंह ने बताया कि करीब बीस किसानों ने अपना पंजीकरण कराकर गेहूं जमा किया है। खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। केंद्र पर किसानों के लिए पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था भी की गई है, जिससे धूप और गर्मी में उन्हें सहूलियत मिल रही है। सचिव ने किसानों से अपील की कि जो किसान अपना गेहूं बिक्री करना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण करवाकर सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 मे सेंटर पर बिक्री कर सकते हैं। दरीबा गांव के किसान राकेश कुमार अपनी ट्राली में करीब 45 कुंतल गेहूं लेकर केंद्र पहुंचे । उन्होंने बताया कि उनका पूरा गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद लिया गया। किसान संदीप कुमार ने बताया कि पहले उन्हें निजी व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ता था, लेकिन अब सरकारी केंद्र पर उचित मूल्य से आर्थिक राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें