फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में एक कुत्ते ने दो दिन में 24 लोगों को काटा

यूपी के रायबरेली में एक काले कुत्ते की दहशत है। दो दिन में इस कुत्ते ने 24 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सूदनखेड़ा मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली निशा ने बताया कि वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी पीछे से आए कुत्ते ने उन्हें काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। इसी दौरान पड़ोस की ममता को भी उसी कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता अस्पताल रोड से सूदनखेड़ा, बेहटा चौराहा होते हुए मलपुरा और महाखेड़ा की ओर भागा। रास्ते में उसने कई लोगों को निशाना बनाया। घायलों में नगर के संतोष, सुरेश, अनुज यादव, रामस्वरूप, अभि, चंद्रप्रकाश, सौरभ, प्रज्ञा, राजाराम, अभ्यांश, आशीष, अनूप, चंद्रकांत, अमित, अंजलि और रामखेलावन समेत अन्य शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि अस्पताल में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) की पर्याप्त उपलब्धता है। कुत्ते के काटने से आए सभी मरीजों का उपचार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें