यूपी के रायबरेली में शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में बांदा-बहराइच मार्ग स्थित तरौंजा गांव के पास ई-रिक्शा को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पर बैठे केंद्रीय विद्यालय के पांच छात्र घायल हो गए। ई- रिक्शा ड्राइवर सहित दो लोग लखनऊ ट्रामा सेंटर व एम्स अस्पताल के लिए रेफर किए गए हैं।