यूपी के रायबरेली में छत के रास्ते घर में घुसे चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे हुए करीब 8 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। इसी समय ननद और भाभी की नींद खुल गई। दोनों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कालू मजरे तेरुखा गांव की है। गान निवासी देशराज के घर चरी हुई है। घटना के समय पिंकी और उसकी ननद सरिता की नींद खुल गई। उन्होंने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, वह भाग निकला। घरवालों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। रात ही में पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित देशराज ने कोतवाली में तहरीर दी है।