फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, बुजुर्ग महिला की मौत

रायबरेली में गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे नब्बा सिंह का पुरवा मजरे सुट्टा हरदो गांव में मंगलवार सुबह करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फूल दुलारी (60) पत्नी स्वर्गीय हुबलाल गौतम के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे फूल दुलारी घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं, इसी दौरान खंभे से जुड़ा लोहे का सेफ्टी तार करंट की चपेट में था। बोर्ड छूते ही वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह तार से चिपक गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि फूल दुलारी अपने सात वर्षीय नाती अभय के साथ रहती थीं। उनका बेटा संतोष अपनी पत्नी के साथ शहर में रहता है। सूचना पर गदागंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता नितेश दुबे ने लाइनमैन को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें