फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में भारी बारिश से गिरा कच्चा घर, मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद

रायबरेली में बछरावां के शेखपुर समोधा गांव में रविवार रात को भारी बारिश के चलते एक गरीब का आशियाना ढह गया। मलबे में अनाज व गृहस्थी का समान दबकर बर्बाद हो गया। गांव निवासी घनश्याम साहू (75) ने बताया कि वह अपने पांच बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में रहते हैं। बीती रात हो रही भारी बारिश के चलते लगभग 1:00 बजे के आसपास जब वह बाहर छप्पर के नीचे लेटे थे, तभी उन्हे कुछ गिरने की आवाज आई, जब उन्होंने उठकर देखा तो उनके मकान की दीवाल व छत भरभरा कर गिर रही थी। तभी वह अपने परिवार सहित घर से बाहर की ओर भागे। कच्चा मकान गिरने से मलबे के नीचे अनाज, साइकिल, जानवरों का चारा और अन्य गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें