अटौरा बुजुर्ग में बिजली संकट गहराया, किसान परेशान रायबरेली: जिला के अटौरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर विकास भवन परिसर में भारतीय किसान विकास एसोसिएशन और किसान कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान डीएम को ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणा शंकर तिवारी और जिलाध्यक्ष सदाशिव पांडेय ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसानों और आम जनता को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। अटौरा बुजुर्ग में केवल 8-10 घंटे बिजली मिल रही है। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर तत्काल पर्याप्त विद्युत आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया।