फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राख लदे टैंकर में घुसी बाइक, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की दर्दनाक मौत

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 03:55 PM IST

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी। बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन युवक राख लदे टैंकर से टकरा गए। तीनों की मौत हो गई। बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन युवक राख लदे टैंकर से टकरा गए। बाइक टैंकर में ही फंस गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार की देर रात रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सलोन थाना क्षेत्र के पूरे खीली मजरे रोहनिया गांव निवासी संग्राम 23 पुत्र सज्जन लाल के चचेरे भाई आकाश की बरात बुधवार की रात पूरे बल्दू गांव जा रही थी। संग्राम बाइक से अपने दोस्त सलोन थाना क्षेत्र के बैरहना पकसरावां निवासी अखिलेश 22, सोहनलाल व गोबिंदा 20 दुखी लाल के साथ बरात जा रहा था। रास्ते में सलोन ऊंचाहार मार्ग पर सीएचसी के पास सामने से आ रहे राख के टैंकर से बाइक टकरा गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें