भगवान परशुराम की तपोस्थली नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थित आस्था का केन्द्र माता मिढुरिन देवी धाम में बृहस्पतिवार को सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गयी। धाम पहुंचे श्रद्धालुओ ने माँ का विधिविधान से पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन माता मिढुरिन देवी मंदिर पहुचे भक्तों ने देवी स्वरूप जगत जननी माँ स्कंदमाता माता का दर्शन कर कुमकुम, अक्षत,लाल फूल,फल,ताम्रमूल सहित वस्त्र समर्पित कर विधि विधान से पूजा कर माँ का आशीर्वाद लिया। मन्दिर के पुजारी भोलानाथ तिवारी व प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन माँ स्कंदमाता की भक्तों ने पूजन किया। सच्चे मन पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं माँ अवश्य पूरी करती। माँ के दर से कोई खाली नही जाता।प्रतापगढ़ अमेठी सहित आस पास के श्रद्धालु माँ के दर्शन करने के लिए धाम पहुँचकर पूजा कर आशीर्वाद लेते है ,माता के चरणों में चढ़ाये हुए जल को भक्त दवा के रूप में ग्रहण करते है जिससे सारे कष्ट दूर होते है। मिढुरिन माता मंदिर की खासियत है कि मूर्ति से नीर निकलता है। जिससे भक्त प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं। बहुत से भक्त त्वचा और आंख के लोग दूर करने के लिए नीर का सहारा देता है। इसे औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं। इसी तरह सरेनी में संकटा माता मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी। संकटा माता मंदिर में स्थापित मूर्ति स्वयंभू है।