फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक घायल, रेफर किया गया

अनियंत्रित रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए हरचंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंगद का पुरवा का है। बीती रात रायबरेली डिपो से रोडवेज बस संख्या UP 33 AT 4986 सवारियों को लेकर रायबरेली से लखनऊ जा रही थी। अंगद का पुरवा थाना हरचंदपुर क्षेत्र के पास बस के आगे चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। घटना के दौरान ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप घायल हो गया । जिनका इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर से रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर में ब्रेक लगा दी थी। इस कारण पीछे से आ रोडवेज की बस के ड्राइवर ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन बस अनियंत्रित हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और रोडवेज बस चालक अवधेश सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी विशंभर पट्टी थाना अमेठी को हिरासत में ले लिया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में स्थानांतरित करते हुए लखनऊ के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें