फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मॉक ड्रिल कर बताए आपदा से निपटने के तरीके, एनडीआरएफ टीम ने सुरक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण

तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनडीआरएफ टीम ने तहसील के कर्मचारियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया। वाराणसी से आई एनडीआरएफ टीम ने बाढ़, अग्निकांड जैसी आपदा से निपटने और लोगों को बचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया। एनडीआरएफ के एएसआइ जितेंद्र कुमार, रेस्क्यूवर सरफराज अहमद, राजेश मिश्रा, दुर्गेश यादव, सुगंधा यादव और शालिनी यादव ने कर्मियों को सर्पदंश, भूकंप, हृदय रोग, सड़क सुरक्षा के दौरान शारीरिक क्षति से बचाने जानकारी दी। मॉक ड्रिल कर बाढ़ व आगजनी से बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार करना, घायल व्यक्ति की ब्लीडिंग रोकना, चोटों को स्टेबलाइज करना और पीड़ित की जान बचाने के लिए सीपीआर देने के तौर तरीके बताए। इस अवसर पर तहसीलदार मंजुला मिश्रा, नायब तहसील उमेश चंद्र त्रिपाठी व लेखपाल विपिन मौर्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें