रायबरेली के खीरों विकास खंड के हिमांचलखेड़ा गांव में आयोजित स्व राम भूषण सिंह स्मारक एक दिवसीय अंतरप्रांतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक नेता दुर्गेश सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची टीमों में देहरादून, रक्षा मंत्रालय कानपुर, फैजाबाद, आरपीएफ लखनऊ तथा देवगांव को ग्रुप ए में तथा गुडगांव, कहिंजर, आजमगढ़ व करकसा की टीम को ग्रुप बी में रखा गया। ग्रुप ए के लीग मैच में रक्षा मंत्रालय कानपुर की टीम ने फैजाबाद टीम को 25-11 तथा 25-17 से , देवगांव ने फैजाबाद टीम को 15-6 तथा 15-7 से, आरपीएफ लखनऊ ने देहरादून को 15-8 तथा 15-12 से हराकर 2-2 अंक हासिल किया। जबकि ग्रुप बी के मैच में कहिंजर ने गुड़गांव को 15-6 तथा 15-12 से आजमगढ़ ने करकसा को 15-13 तथा 15-10 से कहिंजर ने करकसा को 15-11 तथा 15-10 से हराकर 2-2 अंक अर्जित किया आयोजक मुकेश सिंह राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों के बाद दोनों ग्रुप में अधिक अंक हासिल करने वाली दो दो टीमें सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनके विजेता टीम का फाइनल मुकाबला देर रात खेला जाएगा। इस मौके पर धुन्नी सिंह, राम नारायण श्रीवास्तव, मनोज कुमार, चंद्रेश सिंह, राहुल सिंह आदि ने निर्णायक व कॉमेंटेटर की भूमिका निभायी।