यूपी के रायबरेली में मॉब लिचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम की घटना पर सियासी घमासान जारी है। शनिवार को योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पत्नी और पिता को 6.92-6.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन भी दिया।