फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली): संपूर्ण समाधान दिवस में नाली, जलभराव और परिवार रजिस्टर की शिकायतें पहुंचीं

संपूर्ण समाधान दिवस में नाली, जलभराव और परिवार रजिस्टर की शिकायतें पहुंचीं लालगंज (रायबरेली): तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। सराय बहेरिया खेड़ा गांव के रामबाबू ने बताया कि उनके घर के सामने बनी सरकारी नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे बंद कर दिया है। इससे घर का गंदा पानी वापस भर रहा है। उन्होंने कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने की बात कही। भोजपुर गांव के शिवप्रसाद ने बताया कि कस्बे की पुलिस चौकी से सरेनी रोड तक बने नाले की सात वर्षों से सफाई नहीं हुई है। बरसात में नाला जाम होने से पानी दुकानों और घरों में भर जाता है। उन्होंने नाले की सफाई कराने की मांग की। गुरबक्शगंज क्षेत्र के महेश कुमार ने शिकायती पत्र देकर चिरौंजी मजरे चांदेमऊ गांव के दो लोगों पर कूटरचित तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित नाम हटाने की मांग की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार शिवम राठौर, एसडीओ शिवम वर्मा, एडीओ कोऑपरेटिव जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें