रायबरेली पहुंचे खादी एवं ग्राम उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने प्रेस वार्ता करके वस्त्र उद्योग से जुड़ी जानकारी दी। उनसे मतदाताओं के वोट काटे जाने संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों को अपने बीएलए को नियुक्त कर उनसे संपर्क करना चाहिए। इसके बावजूद यदि ऐसी शिकायतें आ रही हैं, तो यह हवा में तीर चलाने जैसा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाए जाने से उद्योग व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। बाजार में इसी कारण से सकारात्मक हलचल देखने को मिल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे।