रायबरेली में बारिश के बीच पीईटी की पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई। जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में 6622 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ठीक था। बहुत कठिन नहीं था। परीक्षा छूटने के बाद शहर में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भीड़ रही।