जोगापुर कांशीराम कालोनी निवासी संतोष पाल (18) जलाभिषेक करने के लिए बाबा बेलखरनाथ धाम गया था। जलाभिषेक के पहले वह स्नान करने के लिए मंंदिर के पास स्थित सई नदी में गया। नहाते समय गहाई में चले जाने पर वह डूब गया। साथ में मौजूद उसके भाई ने शोरगुल मचाया तो भीड़ जमा हो गई।