पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को 108 चिकित्सा वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सदर क्षेत्राधिकारी नताशा गोयल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।