फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में नहर में गिरी पुल की रेलिंग, आवागमन बंद, 50 हजार की आबादी प्रभावित

मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 05:30 PM IST

पीलीभीत जिले मं डगा और कलीनगर के बाद एक और पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। शनिवार को बरेली–हरिद्वार हाईवे से बड़ेपुरा गुरुद्वारा के पास तिरकुनिया नसीर होकर हर्रायपुर जाने वाली सड़क पर देवहा वैगुल फीडर नहर पर बने पुल की आधे से अधिक रेलिंग टूटकर नहर में गिर गई। दोपहर तक तो वहां चालक जोखिम के बीच आवागमन करते रहे। शाम के समय रेत भरी बोरियां लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया। अमरिया क्षेत्र में बड़ेपुरा गुरुद्वारा के पास से जाने वाली तिरकुनिया नसीर-हर्रायपुर सड़क 30 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। यह सड़क आगे जाकर अमरिया– मझोला मार्ग में मिल जाती है। मझोला और सितारगंज आदि के लोग भी इस सड़क का शॉर्टकट के रूप में प्रयोग करते हैं। इस मार्ग पर गांव तिरकुनिया नसीर के पास देवहा वैगुल फीडर नहर है। इस पर करीब 100 वर्ष पुराना बना है। शनिवार को पुल की आधी रेलिंग नहर में गिर गई। दोपहर तक वाहन चालक जोखिम के बीच आवाजाही करते रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नहर विभाग को दी। शाम करीब चार बजे विभाग ने रेत भरी बोरियां लगवाकर पुल से आवागमन बंद करा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें