फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शारदीय नवरात्र का हवन और कन्या भोज के साथ समापन, पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में उमड़े भक्त

Fri, 11 Oct 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन किया गया। घरों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नवरात्र व्रत का समापन किया। नवरात्र के अंतिम दिन भोर होते ही देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घरों व मंदिरों में कन्याओं को भोजन कराया गया। मंदिरों में भोग लगाने और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जयकारों से देवी मंदिर परिसर गूंजता रहा। शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर सुबह से ही लोग पूजा के लिए लाइन में लग गए। विधि विधान के साथ पूजन करने के बाद लोगों ने वहां पर भंडारा किया। इसके बाद कन्याभोज कराया। घरों में भी पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें