फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध हालात में युवक और उसके पिता की मौत, पत्नी व ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ससुराल में और उसके पिता की घर पर मौत हो गई। पत्नी से विवाद के बाद युवक ससुरालवालों को बुलाने गया था। कुछ ही घंटों में पिता-पुत्र की मौत से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिजनों ने युवक की पत्नी और ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया है। गांव टांडा छत्रपति निवासी रामसरण का शुक्रवार को किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह सास-ससुर को बुलाने ससुराल चला गया, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, उसके पिता कालिका प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव लेकर घर आए उसके सास, ससुर और पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें