पीलीभीत में सामाजिक संस्था नेकी की दीवार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गौहनिया चौराहा पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए। अफसरों ने बिना हेलमेट गुजरे बाइक चालकों के संस्था की ओर से हेलमेट बांटे। जो बाइक सवार हेलमेट लगाए थे, उन्हें गुलाब का फूल दिया। कार्यक्रम में हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले जागरूक बाइक चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बिना हेलमेट वाले चालकों को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और एसएसबी के उप कमांडेंट गोपाल नंद सुंदरा ने स्वयं हेलमेट पहनाया। कार्यक्रम में करीब 15 से अधिक बाइक चालकों को गुलाब का फूल और करीब 20 हेलमेट वितरित किए गए। इस मौके पर टीएसआई रघुवेंद्र सिंह, नेकी की दीवार संस्था के गुरमेल सिंह, अमन, अदनान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।