फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रदेश सरकार ने बढ़ाया ड्यूटी भत्ता, पीआरडी स्वयंसेवकों ने जताई खुशी

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और लखनऊ में मल्टी बैरक के निर्माण की घोषणा की गई। पीलीभीत में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और पीआरडी स्वयंसेवकों ने सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखा। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह समेत सभी विकासखंडों के पीआरडी स्वयंसेवक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पीआरडी स्वयंसेवकों ने खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटी में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी और चिकित्सा सुविधा मिलने से स्वयंसेवकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें