फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री का व्रत, पूजा-अर्चना कर मांगी मनौती

पीलीभीत में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए बृहस्पतिवार को वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। नए वस्त्र धारण कर महिलाएं पूजा की थाली लेकर वट वृक्ष के नीचे पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष की परिक्रमा की। आरती के बाद वृक्ष के गले मिलकर पति की लंबी आयु की कामना की। वट सावित्री व्रत पर नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में सामूहिक पूजा भी की गई। अशोक कॉलोनी में पुरोहित ने महिलाओं को वट सावित्री की पूजा कराई। पौराणिक कथाओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन ही बरगद के नीचे सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा यमराज से की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें