पीलीभीत जिले के प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ दिया गया है। किसानों के लिए सरकार ने योजनाओं का पिटारा खोला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संगोष्ठी में प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने बजट के प्रमुख बिंदुओं पर पर पर चर्चा की। कहा कि यह बजट सभी देशवासियों के लिए लाभकारी है। उन्होंने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इस बजट में उद्योग और उद्यमियों के लिए नीतियों को सशक्त बनाया गया है। वहीं कृषि क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। देश की सामरिक दृष्टि से मजबूती के लिए रक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव और शहर के लोगों की सहुलियत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को बढ़ावा दिया गया है। आमजनों की सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह से सहयोग किया गया है।